फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनुराग कश्यप का फोन आया और शुरू हो गई सांड़ की आंख', तोमर परिवार की शूटर सीमा ने बताया किस्सा

Fri, 04 Oct 2019 06:43 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Saand Ki Aankh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
दीवाली पर रिलीज होने जा रहे फिल्म सांड़ की आंख को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो बुजुर्ग शूटर चंदो तोमर और प्रकाशी तोमर की कामयाबी की कहानी दिखाई जाएगी और इस कहानी को परदे पर उतारने का ख्याल सबसे पहले आया मशहूर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप का।
विज्ञापन


तोमर परिवार की मशहूर शूटर सीमा बताती हैं, “मैं नॉएडा में रहती थी उस दिनों। एक दिन ऐसे ही बैडमिंटन खेल रही थी कि किसी गुमनाम नंबर से मेरे पास फोन आया। दूसरी तरफ से किसी ने कहा आपसे अभी अनुराग कश्यप बात करेंगे। मैने उनकी बहुत सारी फिल्में देखी हैं, इसीलिए पहचान गई। उन्होंने कहा हम आपकी कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं, मैने उसी दिन उन्हें हां कर दिया। क्योंकि मुझे काफी अच्छा लगा की एक अच्छे हाथों में हमारी कहानी जा रही है। वहीं अगर किसी भी स्पोर्ट्समैन पर कोई फिल्म बन रही है, तब मुझे लगता है की वह उनकी मेहनत का ही फल है।”

सीमा तोमर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगितों में शूटिंग के मेडल हासिल कर चुकी हैं। फिल्म सांड़ की आंख में उनका किरदार प्रथा बख्शी निभा रही हैं। हालांकि सीमा चाहती हैं कि एक दिन उनके अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों पर भी अलग से एक फिल्म बने। तमाम पूछे जाने पर भी सीमा ये नहीं बताती कि फिल्म सांड़ की आंख के लिए अपनी कहानी देने के एवज में चंदो तोमर और प्रकाशी तोमर को कितनी राशि का भुगतान किया गया। वह बस इतना कहती हैं, “यह तो काफी छुपाने वाली बातें हैं, सभी कुछ भाई ने किया है। हम बस यह चाहते हैं की फिल्म अच्छी चले और हमे भी इसका काफी फायदा हो।”
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें