फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीकू’ फिल्म की यादों ने फिर भिगोई आंखें, शूजीत सरकार का BTS वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस; इरफान खान को किया याद

Wed, 29 Apr 2026 11:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Piku Movie BTS Video: ‘पीकू’ फिल्म को रिलीज हुए करीब 16 साल हो गए हैं। हाल ही में फिल्ममेकर शूजीत सरकार ने इस फिल्म से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
पीकू फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम @shoojitsircar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पीकू’ फिल्म 8 मई 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की यादें आज भी ताजा हैं। फिल्म की बेहतरीन कहानी और कास्ट ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इससे जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया, जिसपर लोग काफी प्यार बरसा रहे हैं। 

पीकू फिल्म की कुछ यादें

विज्ञापन

हाल ही में ‘पीकू’ फिल्म के डायरेक्टर शूजीत सरकार ने एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म के बिहाइंड द सीन की कुछ क्लिप शेयर की। एक क्लिप में इरफान खान, अमिताभ बच्चन और शूजीत सरकार किसी सीन को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरे सीन में दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर कर शूजीत ने कैप्शन लिखा- ‘देखो कैसे प्यार से मस्ती कर रहा है…पीकू फिल्म की कुछ यादें।’
विज्ञापन

 

वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल 
फैंस अब इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘आप और अमिताभ बच्चन का साथ होना एक लाइफटाइम कॉम्बिनेशन है।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इस फिल्म से प्यार है। इरफान खान की एक्टिंग काफी मिस करते हैं।’

वहीं एक यूजर ने कमेंट किया- ‘पीकू फिल्म एक जेम है।’ जहां एक तरफ लोगों ने फिल्म पर प्यार बरसाया, वहीं कुछ लोगों ने इरफान और उनकी एक्टिंग को याद किया। 

विज्ञापन

‘पीकू’ फिल्म के बारे में 
2015 में रिलीज हुई ‘पीकू’ एक ऐसी फिल्म है, जो हल्के-फुल्के अंदाज में परिवार, रिश्तों और जिंदगी की छोटी-छोटी बातों को खूबसूरती से पेश करती है। फिल्म में दीपिका ने पीकू का किरदार निभाया था जो अपने पिता (अमिताभ बच्चन) के साथ एक रोड ट्रिप पर निकलती है।

इस सफर में उनके ड्राइवर राणा के रूप में इरफान खान की एंट्री होती है। तीनों किरदारों की शानदार केमिस्ट्री और फिल्म का मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था। दीपिका और इरफान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें