फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sholay Quiz 01, शोले में गब्बर सिंह के पिता का क्या नाम था?

Tue, 11 Aug 2015 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 40 साल पहले 15 अगस्त 1975 भारतीय सिनेमाघरों शोले फिल्म रिलीज हुई। उस समय शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि शोले भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म बनेगी। भारतीय फिल्मी जगत में मील का ऐसा पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


शोले की लोकप्रियता का आलम यह है कि 40 साल बाद भी दर्शकों के दिलोदिमाग पर एक-एक पात्र (ठाकुर, गब्बर, जय-वीरू, बसंती, सूरमा भोपाली, कालिया, सांभा) , एक-एक संवाद (गब्बर के ताप से तुम्हें एक ही आदमी बचा सकता है... खुद गब्बर। आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ। तुम्हारा नाम क्या है, बसंती?) और एक-एक दृश्य छाया हुआ है। ऐसी कई वजहें हैं जिसके चलते लाखों भारतीयों की फेवरेट मूवी में शोले शामिल है।

शोले फिल्म के बारे में पहले भी काफी कुछ लिखा जा चुका है और अभी भी लिखा जा रहा है। अमर उजाला शोले के 40 साल पूरे होने पर आपके लिए कुछ अलग लेकर आ रहा है। शोले के 40 साल पर आपको इस फिल्म से जुड़े बहुत से अनसुने पहलुओं को जाने का मौका मिलेगा, साथ ही आपके पास मौका होगा आकर्षक इनाम जीतने का।
विज्ञापन


हर दिन अमर उजाला की वेबसाइट पर शोले फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछा जाएगा। जिसका जवाब फिल्म के अंदर मौजूद है। लेकिन इसका जवाब शोले फिल्म का एक दीवाना ही दे सकता है। अगर आप शोले फिल्म के लाखों दीवानों में से एक हैं तो इसका सवाल का जवाब दीजिए।
विज्ञापन


Sholay Quiz 01- शोले में गब्बर सिंह के पिता का क्या नाम था?

अपना जवाब 09582219931 पर Whatsapp करें।

टाइप करें- #Sholay Quiz 01 > अपना जवाब> ईमेल आईडी

अगले दिन नए सवाल के साथ Sholay Quiz 01 का जवाब प्रकाशित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें