फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sholay- The Final Cut: 'शोले द फाइनल कट' पास या फेल? 'धुरंधर' के आगे इतना किया कलेक्शन

Fri, 12 Dec 2025 09:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sholay The Final Cut Collection: 50 साल पहले फिल्म 'शोले' रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब भी खूब पसंद की जाती है। दर्शकों की यही दीवानगी देखकर मेकर्स ने शुक्रवार 12 दिसंबर को एक बार फिर इसे रिलीज किया है। जानिए इसने कैसा कारोबार किया है?
विज्ञापन
'शोले द फाइनल कट' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'शोले' की री-रिलीज का जब एलान हुआ तो दर्शक उत्साहित हो गए। इसी के साथ मालूम चला की इस फिल्म को 4K रिस्टोरेशन और ओरिजनल एंडिंग के साथ पेश किया जाएगा। मूल रिलीज के वक्त फिल्म से डिलीट सीन भी री-रिलीज में देखने को मिलेंगे। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो इसने पहले दिन कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए

विज्ञापन

शोले द फाइनल कट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पहले दिन कितना रहा कलेक्शन?
फिल्म 'शोले' पहली बार 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। इस साल इसने अपनी रिलीज के 50 वर्ष पूरे किए हैं। जब यह फिल्म मूल रूप से रिलीज हुई थी तो शुरुआत बहुत सुस्त रही। मगर, फिर दर्शकों पर ऐसा खुमार चढ़ा जो आज तक जारी है। री-रिलीज संस्करण में पहले दिन कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने ओपनिंग डे पर 27 लाख रुपये कमाए हैं।

शोले - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' के क्रेज के आगे 'शोले' सुस्त?
फिल्म का क्रेज जिस हिसाब से देखने को मिलता है, उस हिसाब से इसका री-रिलीज में पहले दिन का कारोबार थोड़ा सुस्त है। मगर, इसकी एक वजह सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'धुरंधर' हो सकती है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त अभिनीत यह एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में एकछत्र राज कर रही है। दूसरा आज कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' भी रिलीज हुई है। एक तो 'धुरंधर' का क्रेज, दूसरा कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म, लिहाजा 'शोले' पर इसका असर पड़ता दिखा है। 

शोले द फाइनल कट - फोटो : यूट्यूब
बजट की तुलना में कहां है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'शोले द फाइनल कट' को करीब 2.5 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। उस हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म ने बजट की तुलना में पहले दिन दस फीसदी से ज्यादा ही कमाए हैं। आने वाले दिनों में हो सकता है कि यह दर्शकों को और अधिक संख्या में आकर्षित करे। मूल फिल्म की रिलीज के वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ था। बता दें कि मूल रिलीज के वक्त असली क्लाइमैक्स सीन को कथित तौर पर हिंसक बताते हुए सीबीएफसी ने हटवा दिया था। मगर, री-रिलीज के वक्त दर्शकों को यह सीन देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन

शोले द फाइनल कट - फोटो : सोशल मीडिया
जय-वीरू की जोड़ी ने किया था धमाल
इस साल फिल्म को रिलीज करने का एक खास मकसद यह भी है कि इस फिल्म के साथ-साथ रमेश सिप्पी के फिल्मी करियर को भी 50 साल पूरे हुए हुए हैं। इसे मेकर्स ने खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए दर्शकों को तोहफा दिया है। फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए। जय और वीरू की जोड़ी ने कमाल किया था। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने बसंती का रोल निभाया था। वहीं, जया बच्चन को राधा के किरदार में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें