फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषित हुई ''शोले' के थ्रीडी वर्जन की रिलीज डेट

Mon, 22 Jul 2013 05:39 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
'शोले' को थ्रीडी वर्जन में देखने की ख्वाहिश रखने वाले दर्शकों की ईच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट तय हो गयी है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान की सबसे पॉपुलर फिल्म शोले का 3 डी वर्जन आगामी 13 सितंबर को रिलीज होगा। 3 डी वर्जन के प्रस्तुतकर्ता निर्माता जयंती लाल गाडा हैं और उनको पूरा भरोसा है कि फिल्म शोले को नए अंदाज में देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटेगी।

बता दें कि इस फिल्म का फस्र्ट लुक 15 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। दरअसल 38 वर्ष पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन ही शोले रिलीज हुई थी और इसने सफलता का एक नया इतिहास बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, संजीव कुमार, अमजद खान और ए.के.हंगल जैसे अदाकारों के अभिनय से सजी इस फिल्म के बीसियों संवाद आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें