फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: फेक निकली 'शोले' के रीमेक की खबर, रमेश सिप्पी के बेटे रोहन बोले- 'ऐसा कुछ नहीं हो रहा'

सार

Sholay Remake News: हाल में खबर आई कि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की अदाकारी वाली क्लासिक फिल्म 'शोले' का रीमेक बनने जा रहा है। इस तरह की खबरों पर फिल्ममेकर रोहन सिप्पी ने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने अमर उजाला से क्या कहा है? 
विज्ञापन
रोहन सिप्पी, शोले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के दौर में कई बार ऐसी खबरें भी सुर्खियां बन जाती हैं, जिनका सच कुछ और ही होता है। हाल ही में एक खबर आई, जिसमें दावा किया गया कि 50 साल बाद 'शोले' का रीमेक बनने जा रहा है, जिसकी शूटिंग मध्य प्रदेश में होगी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल, जय और वीरू के किरदार निभाएंगे और रामगढ़ का सेट भी मध्य प्रदेश में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, जब इस खबर की पड़ताल की गई तो मामला बिल्कुल अलग निकला।

यह खबर भी पढ़ें: धमाकेदार होगा यह हफ्ता! OTT पर दस्तक देने वाली हैं ये फिल्में-सीरीज; झूम उठेंगे राम चरण और सनी देओल के फैंस

फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
रोहन सिप्पी ने किया दावा खारिज
अमर उजाला ने जब इस खबर की पुष्टि के लिए सीधे रमेश सिप्पी के बेटे रोहन सिप्पी से बात की, तो उन्होंने पूरे दावे को खारिज कर दिया। रोहन सिप्पी ने कहा, 'अच्छा हुआ आपने खबर की पुष्टि करने के लिए फोन किया। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे ऐसी किसी भी फिल्म या प्लान की जानकारी नहीं है। फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।'

फिल्म को लेकर कोई प्लान नहीं
रोहन सिप्पी के इस बयान के बाद साफ है कि फिलहाल 'शोले' के रीमेक को लेकर कोई आधिकारिक प्लानिंग नहीं है। कम से कम सिप्पी परिवार की ओर से ऐसी किसी फिल्म की पुष्टि नहीं की गई है।

शोले द फाइनल कट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'शोले' क्यों है खास?
15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई 'शोले' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी क्लासिक्स में गिनी जाती है। जय-वीरू की दोस्ती, गब्बर सिंह का आतंक और फिल्म के डायलाग - 'कितने आदमी थे', 'जो डर गया समझो मर गया' और 'ये दोस्ती' जैसे डायलाग और गाने आज भी ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हैं।
विज्ञापन

शोले द फाइनल कट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सलीम-जावेद ने लिखा था। फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी और अमजद खान जैसे कलाकार नजर आए थे।

फिल्म को हाल ही में उसकी 50वीं वर्षगांठ पर 'शोले: द फाइनल कट' के रूप में रीस्टोर कर दोबारा रिलीज भी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें