फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आज भी जिंदा हैं 'शोले' के किरदार

Sat, 08 Aug 2015 06:38 PM IST
अरविंद बाजपेयी
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू और मैसूर के बीच ऊंचे पठारों की गोद में बसा एक छोटा सा गांव रामनगरम। किसी से जरा सी बात पूछ लीजिए तो भारी आवाज में जवाब मिलता है कहां से आए हो? इस आवाज में इतनी कड़क होती है कि आपको बरबस फिल्म 'शोले' के गब्बर सिंह की याद आ जाएगी। और यह बात सही भी है। यह वही गांव हैं जहां फिल्म 'शोले' की शूटिंग हुई थी। यहां आपको ठाकुर भी मिलेंगे और गब्बर भी।
विज्ञापन


उस फिल्म के बाद यह गांव न सिर्फ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है, बल्कि यहां एक रामगढ़ रिजार्ट एंड स्पा सेंटर की भी शुरुआत हो चुकी है। यहां की लंबी चौड़ी पहाड़ियां एडवेंचर पसंद करने वालों को खूब लुभाती हैं और गांव के पास से गुजरने वाली पटरियां व गांव के पास से बहती नदी हर कुछ यहां से गुजरने वाले टूरिस्टों को सुकून देती है। आज भी गांव का माहौल वही है, जैसा करीब 40 साल पहले शूटिंग के समय था। एक सुविधा यह भी है कि यहां सुबह से शाम तक कभी भी विजिटर्स आ सकते हैं।

हर दिल में बसे हैं शोले के चरित्र

'शोले' में गब्बर सिंह (अमजद खान), बसंती (हेमामालिनी), जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) के कैरेक्टर गांववासियों के दिल में आज भी बसे हुए हैं। यहां के गब्बर के डॉयालॉग लोग एक-दूसरे से बोलते हैं। अब रामगढ़ रिजार्ट और स्पा में भी मैनेजर ठाकुर और स्पा मास्टर गब्बर के रोल में रहता है।
विज्ञापन


यह रिजार्ट एंड स्पा सेंटर 6.6 एकड़ में शुरू हुआ था और अब भी फिल्म के मैजिक को जीवंत कर रहा है। आज भी यहां कितने आदमी थे..., तेरा क्या होगा कालिया... जैसे डायलॉग बोले जाते हैं। इस रिजार्ट में बसंती के लुक में होस्टेस होती हैं और रेस्टोरेंट्स के नाम गब्बर का अड्डा और ठाकुर की हवेली रखा गया है।

यहां रहने वाले लोगों के अनुसार शोले ने जितनी सफलता हासिल की, उससे कहीं ज्यादा सफलता इस गांव को मिली है। यहां काफी तरक्की हुई है। इधर आने वाला कोई ऐसा टूरिस्ट नहीं है जो यहां से होकर न जाता हो। यहां आने वाला हर कोई शोले की दुनिया में खो जाना चाहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें