शोले 3डी देखने जाने से पहले यह जान लीजिए किन दृश्यों में 3डी इफेक्ट का जबर्दस्त उपयोग हुआ है।
*इस नई फिल्म का पहला दृश्य चौंकाने वाला है। फिल्म में एक सीन है जब ठाकुर, जय और वीरू को गिरफ्तार करके जेल ले जा रहे होते हैँ। रास्ते में डाकू हमला बोल देते हैं। मजबूरी में ठाकुर को जय और वीरू की हथकड़ी गोली से खोलते हैं। जब गोली चलती है तो दर्शकों को वह अपनी तरफ आती हुई महसूस होती है।
*इस सीन में जब ट्रेन का इंजन पटरी पर रखी लकड़ियों को हटाता है तो वह लकड़िया उड़कर हमारी ओर आती है। यह सीन भी दर्शकों को रोमांचित करता है।
*जब ठाकुर अपने परिवार के लाशों से कफन उठाते हैँ तो कुछ पत्ते और धूल हमारी ओर उड़कर आती है। इन सीन में भी 3डी का अच्छा इफेक्ट है।
*होली के दिन दिल मिल जाते हैं गाने में कुछ संतरे हमारी ओर उड़के आते हैं। यह दृश्य सुहावना जान पड़ता है।
*इसके अलावा कुछ और दृश्यों में 3डी का अच्छा इफेक्ट डाला गया है। काच टूटने के कुछ दृश्य भी दर्शकों को रोमांचित करते हैं।