फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Kakar: 'ये कहां आ गई मैं', शोएब-दीपिका की अम्मी अपने ही घर को देख हुईं कंफ्यूज

Sun, 28 May 2023 12:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपने पुराने घर को रिनोवेट करने का फैसला किया और उनके घर में कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है। इस बीच वे अपनी मां को घर दिखाने के लिए लेकर आए। वो देखकर बिल्कुल दंग रह गईं कि क्या ये वही घर है। दोनों ने व्लॉग में सबकुछ शेयर किया है।

विज्ञापन
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। दीपिका इन दिनों हैप्पी स्पेस में हैं। उनकी खुशी का एक और कारण है। दरअसल, उन्होंने और उनके पति शोएब ने एक और नया घर लिया है और अब वो अपने पुराने घर और नए घर को मिलाकर एक बड़ा 5 BHK घर बनवा रहे हैं। उनके घर का काम चल तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

दीपिका-शोएब को लंबे समय से थी बड़े घर की चाह
दीपिका और शोएब ने अपने व्लॉग में बताया भी था कि उन्हें लंबे समय से एक बड़े लग्जरी घर की चाह थी, जो कि अब पूरी होने जा रही है। हाल ही में उन्होंने अपने नए अंडर कंस्ट्रक्शन घर का टूर अपनी मां को भी कराया। इस दौरान शोएब की मां थोड़ी कंफ्यूज नजर आती हैं।

शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

घर देखकर खुशी से झूम उठी शोएब की मां
शोएब की मां घर के काम को देखकर बहुत खुश दिखीं और कहा 'बस सब अच्छा हो जाएगा बाकी कुछ समस्या नहीं है अल्लाह कसम मैं आई मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा था। मुझे ऐसे लगा कि हम लोग कहां हैं।'

विज्ञापन

मां को हुई खुशी

बाद में दोनों वॉर्डरोब रूम दिखाते हैं जहां सारे कपड़े रखे जाते हैं। दीपिका कक्कड़ गेस्ट रूम को दिखाती हैं जिसमें बेड एक सोफा कम-बेड कन्वर्टर होगा। शोएब की मां आखिर में कहती हैं, 'जो भी बनाया अच्छा बनाया'।

यह भी पढ़ें:  'रुसलान' की टीम पर कंटेंट चोरी का आरोप, आयुष शर्मा, केके राधामोहन और जगपति बाबू को मिला कानूनी नोटिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें