फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिवाय' को लेकर केआरके की बदजुबानी, अजय माफ नहीं करेगा

Thu, 27 Oct 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कमाल आर खान और अजय देवगन के बीच 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर किए गए खुलासे के बाद जो लड़ाई शुरु हुई वो थमने का नाम नहीं ले रही है। 'शिवाय' को नेगेटिव रिव्यू देने के लिए करण जौहर से पैसे लेने का इल्ज़ाम झेल रहे कमाल खान ने लगता है फैसला कर लिया है कि वो अजय देवगन को नहीं बख्शेंगे। तभी तो उन्होंने फिर से अजय और उनकी फिल्म पर हल्ला बोल दिया है।
विज्ञापन

केआरके ने लीक की अजय देवगन की 'शिवाय'

हाल ही में कमाल खान ने 'शिवाय' देखी और उसके बाद अपने ट्विटर पर इस फिल्म की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कहा कि अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' बल्गेरिया की देह व्यापार की समस्या पर बेस्ड फिल्म है। इतना ही नहीं उन्होंने उसे सबसे खराब फिल्म बताया।

कमाल खान ने ट्विटर पर लिखा - 
  Let me clear, #Shivaay is story of prostitution problem in Bulgaria, so what Indian audience has to do with it? Why will Indians watch it? — KRK (@kamaalrkhan) October 27, 2016


  What a great bad film #Shivaay! #Himmatwala is #Sholay n #ActionJackson is #MughalEAzam compare to this waste of time, money n energy! — KRK (@kamaalrkhan) October 27, 2016


  30 minutes gone and Ajay Devgan sir is still climbing mountains only so I really don't know if he has made #Shivaay to show mountains only. — KRK (@kamaalrkhan) October 27, 2016


  Story started by 9 years old memory and Since last 15 minutes Ajay Devgan Sahab is jumping in the mountains! #Shivaay — KRK (@kamaalrkhan) October 27, 2016



इससे पहले कमाल खान ने फिल्म देखने के बाद कुछ सीन अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए लेकिन कहीं किसी बड़ी मुसीबत में ना पड़ जाएं, उन्होंने वो डिलीट कर दिए पर तब तक देर हो चुकी थी क्यूंकि केआरके के वो ट्वीट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। और ऐसे में ये देखना बाकी होगा कि अजय इस मामले में केआरके के खिलाफ क्या एक्शन लेंगे।
विज्ञापन

'शिवाय' पर फिर से छिड़ी केआरके और अजय के बीच जंग

shivaay
केआरके और अजय देवगन के रिश्ते उस वक्त गड़बडा गए जब अजय ने केआरके पर उनकी फिल्म 'शिवाय' के बारे में उल्टा-सीधा लिखने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर से पैसे लेने के आरोप लगाए। इसका उन्होंने सबूत भी पेश किया पर वो बात अलग है कि केआरके इस आरोप को हमेशा ही नकारते रहे हैं।

खैर, अब देखना ये होगा कि 28 अक्टूबर को जब 'शिवाय' 'ऐ दिल है मुश्किल' के साथ रिलीज़ होगी तो वो क्या कमाल दिखाएगी। जानकारों की मानें तो एडवांस बुकिंग के मामले में 'ऐ दिल है मुश्किल' ने अजय देवगन की 'शिवाय' को काफी पीछे छोड़ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें