फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ छोड़ने वाले थे शिवा राजकुमार? क्या था कारण? बोले- ‘बदकिस्मती से मुझे…’

Sun, 31 May 2026 02:48 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shiva Rajkumar Talk About Movie Peddi: तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ में रामचरण लीड रोल में हैं। इस फिल्म में एक अहम किरदार शिवा राजकुमार भी निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया की वह ‘पेद्दी’ को शुरुआत फेज में ही छोड़ने वाले थे। आखिर ऐसा करने का क्या कारण था? जानिए। 
 
विज्ञापन
रामचरण की फिल्म में नजर आएंगे शिवा राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पेद्दी' का प्रमोशन स्टार कास्ट जोर-शोर से कर रही है। चेन्नई में भी फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट हुआ। इस दौरान अभिनेता शिवा राजकुमार ने भावुक करने वाली बात फैंस को बताई। इस फिल्म से जुड़ने के सफर का जिक्र किया। ‘पेद्दी’ को वह अपने करियर की एक खास फिल्म मानते हैं। 

इस वजह से फिल्म छोड़ने वाले थे शिवा राजकुमार? 

विज्ञापन

चेन्नई के इवेंट में शिवा राजकुमार ने कहा, ‘फिल्म ‘पेद्दी’ की टीम बस मेरे साथ यह मूवी करना चाहती थी। जब बुची बाबू ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मुझे इसका सब्जेक्ट बहुत पसंद आया। उस दिन मैंने राम चरण से भी बात की थी। उसके बाद बदकिस्मती से मुझे कैंसर का पता चला और मुझे इलाज के लिए यूएस जाना पड़ा।’
शिवा आगे कहते हैं, ‘मैंने सोचा था कि फिल्म छोड़ देता हूं लेकिन बुची बाबू ने कहा कि वे मुझे ही फिल्म में देखना चाहते हैं। यह उनकी बहुत अच्छी बात थी और उन्होंने काफी लंबे समय तक मेरा इंतजार किया।’ इस बात के लिए शिवा राजकुमार ने निर्देशक को शुक्रिया कहा।   

 

विज्ञापन

 रामचरण ने भी की शिवा की तारीफ 
इवेंट में राम चरण ने भी शिवा की खूब तारीफ की। इस फिल्म में शिवा का कैमियो है। एक सीन के बारे में रामचरण ने बताया, जिसे वह आज भी नहीं भूलते हैं। शिवा की मौजूदगी ने उस सीन को यादगार बना दिया था। वह कहते हैं, ‘जब शिवा कार में जाते हैं और सिगरेट वाला वह स्लो मोशन शॉट चलता है तो वे सीन आइकॉनिक बन जाता है। सच में इनकी आंखें बहुत कुछ बयां करती हैं।’ 

विज्ञापन

'पेद्दी' फिल्म में रामचरण - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म ‘पेद्दी’?
रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में देव्येंदु और जान्हवी कपूर के अलावा बोमन ईरानी जैसे बॉलीवुड एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया था। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें