फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी करता है’, सुशांत के सुसाइड करने पर अभी भी नहीं होता शिशिर शर्मा को यकीन; पूछे ये सवाल

Sun, 31 May 2026 12:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब 6 साल बाद ‘छिछोरे’ फिल्म के को-एक्टर शिशिर शर्मा ने कई सवाल किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और शिशिर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में शिशिर शर्मा एक पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह ऐसे इंसान थे जो इतना बड़ा कदम उठाएंगे।

इस सच्चाई को स्वीकार करने में काफी समय लगा

विज्ञापन

शिशिर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे आदमी थे जो ऐसा कदम उठाते।’ उन्होंने आगे उन्हें बहुत ही सुलझा हुआ आदमी बताया। 2020 में उनकी मौत की खबर मिलने का समय याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह अपने आंसू रोक नहीं पाए थे। यह बहुत मुश्किल था।

शिशिर ने आगे बताया कि यह खबर उनके लिए बहुत बड़ा झटका थी और इस नुकसान को समझ पाना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि इतना टैलेंटेड और आगे बढ़ने वाला इंसान अचानक कैसे चला गया। इस सच्चाई को स्वीकार करने में उन्हें काफी समय लगा।

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है
अभिनेता ने कहा, ‘कुछ तो कारण होगा, ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है… अब किससे बात करें? क्या कहें… मैंने बस इसे छोड़ दिया और कहा कि यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसे इंसान के साथ ऐसा हुआ, जिसने एक्टिंग को इतनी गंभीरता से लिया।’

शिशिर ने सुशांत के काम को याद करते हुए उनकी फिल्मों की भी तारीफ की। उन्होंने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और अन्य फिल्मों में उनके शानदार अभिनय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सुशांत हमेशा दमदार परफॉर्मेंस देते थे और दर्शकों पर अपनी खास छाप छोड़ते थे।

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

14 जून 2020 को हुआ था निधन 
टीवी से बॉलीवुड तक बनाया था खास मुकाम सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और ‘काई पो छे’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। 

ये भी पढे़ं- ‘सच बताने की हिम्मत नहीं है’, जन नायकन की रिलीज डेट टलने पर डायरेक्टर का बड़ा बयान, कही चौंकाने वाली बात

14 जून 2020 को उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था। हालांकि आज भी उनके फैंस उन्हें उतना ही प्यार करते हैं और उनकी यादें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें