किंग खान की बादशाहत के क्या कहने। बॉक्स ऑफिस पर तो उनकी तूती बोल ही रही है निजी रिश्तों में भी अब उनकी धाक जम रही है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि उनसे रिश्ता बनाए रखने के लिए कुछ को अपने पतियों को भी नजर अंदाज करना पड़ रहा है।
यहां बात हो रही है शाहरुख की अजीज दोस्त फराह खान की। जिनके पति श्रीश कुंदर से शाहरुख का झगड़ा हुआ था और तब फराह खान से शाहरुख के रिश्ते में भी दरार आई थी।
लेकिन अब ये दोनों फिर से दोस्त बन गए हैं। फराह की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख काम भी कर रहे हैं। ऐसे में फरहा नहीं चाहतीं कि उनके पति को लेकर शाहरुख से रिश्ता फिर से बिगड़ जाए।
तभी तो फरहा अपनी इस फिल्म की एडिटिंग से श्रीश को दूर रखना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबित फरहा नहीं चाहतीं कि ऐसा कुछ भी हो जिससे श्रीश या शाहरुख एक दूसरे के साथ आकवर्ड महसूस न करें और किसी भी विवाद की संभावना बढ़े।
अब पता नहीं है कि ऐसा करने से पहले फराह ने अपने पति को विश्वास में लिया है या नहीं।