फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: 'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी बनीं माता सीता,रामलीला में शिल्पा शिंदे ने निभाया खास किरदार

Sat, 17 Oct 2026 05:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shinde Viral Video: टीवी के मशहूर शो 'भाबीजी घर पर हैं' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
शिल्पा शिंदे ने निभाया माता सिता का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिल्पा शिंदे अपने किसी टीवी शो या रियलिटी शो को लेकर नहीं, बल्कि माता सीता के किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री दिल्ली के शालीमार बाग की रामलीला में माता सीता के रूप में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के वनवास से जुड़ा एक खास सीन निभाया।
विज्ञापन


माता सिता बनीं शिल्पा शिंदे
रामलीला के सामने आए एक वीडियो में शिल्पा शिंदे भगवा रंग की साड़ी पहने माता सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस सीन में माता सीता, लक्ष्मण से भगवान राम को खोजने के लिए जाने की विनती करती हैं। उन्हें भगवान राम की सुरक्षा की चिंता होती है। हालांकि, लक्ष्मण उन्हें अकेला छोड़कर जाने से इनकार कर देते हैं, क्योंकि उन्हें जंगल में माता सीता की सुरक्षा की फिक्र होती है। शिल्पा शिंदे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'शिल्पा शिंदे माता सीता के रूप में... शालीमार बाग।' अभिनेत्री के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


देखें वीडियो- 
Trending Videos
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शिंदे का करियर
  • बता दें कि शिल्पा शिंदे टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
  • वह दो दशक से भी ज्यादा समय से मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव हैं।
  • उन्होंने कई टीवी शोज और रियलिटी कार्यक्रमों में काम किया है।
  • हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर मिली थी।
  • साल 2015 में इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं।

ये भी पढ़ें- अनिरुद्ध और काव्या की शादी: कपल ने पीएम मोदी और सीएम विजय को दिया निमंत्रण; शेयर की तस्वीरें; कब होगी शादी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें