फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो की महाभारत में द्रौपदी की आवाज बनेंगी शिल्पा शेट्टी

Thu, 11 Oct 2018 01:30 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Shilpa Shetty and Shamita
विज्ञापन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अब लोगों को द्रौपदी के रोल में सुनाई देने वाली हैं। जी हां इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विट करके दी है। यानी शिल्पा बॉलीवुड की रेडियो महाभारत में द्रौपदी की आवाज बनी हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे और दोपहर 1 बजे रेडियो चैनल फीवर एफएम पर आने वाला है। ऐसा पहला मौका होगा जब शिल्पा शेट्टी कुछ इस तरह के किरदार को लेकर काम करेंगी।

विज्ञापन


शिल्पा ने ट्वीट किया हियर मी लव मी शो में तो आप मुझे सुन ही रहे थे लेकिन रेडियो पर मैं जल्द ही आप द्रौपदी के अवतार में सुनेंगे। मैं एक बेहद ही मुश्किल असाइनमेंट करने जा रही हूं। इस किरदार को लेकर सारे काम डबिंग थिएटर में हुए हैं। उम्मीद है कि आप लोगों को मेरा काम पसंद आएगा। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा, विवेक ओबेरॉय और संजय दत्त जैसे बड़े एक्टर भी इस महाभारत का हिस्सा रह चुके हैं।

फिलहाल अपने शो हियर मी लव मी में शिल्पा शेट्टी एक होस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं जो किसी एक लड़की को ब्लाइंड डेट पर तीन लड़कों के साथ भेजती हैं। मजेदार बात तो यह है कि यह डेट सही में ब्लाइंड डेट है, क्योंकि लड़की अपने किसी भी डेट पर आए पार्टनर को देख नहीं सकती है। वह उसे सिर्फ सुन सकती है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी उसके लिए लव गुरु बनकर उसकी मदद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन








 





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें