शिल्पा ने पहना ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्स का आउटफिट
बीती रात एक अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ था जहां पर शिल्पा शेट्टी ने शिरकत की थी। साथ ही शिल्पा शेट्टी हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्स का आउटफिट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन नेकलेस भी पहना था और बोल्ड मेकअप किया था। एक्ट्रेस की इस अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजन्स को एक्ट्रेस का यह आउटफिट जरा भी रास नहीं आ रही है। एक यूजर ने लिखा - डिस्कवरी वाले भी आए हैं, कैमरा लेकर। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- जेब्रा। एक और यूजर ने लिखा- पार्टी में जेब्रा। वहीं, एक और यूजर ने लिखा- शहरी जेब्रा।
इन फिल्मों में नजर आएंगी शिल्पा
आपको बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही केडी-द डेविल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी दिखाई देंगे, जो कि निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही शिल्पा के पास सुखी और इंडियन पुलिस फोर्स भी है।
Priyanka Chopra: बेटी को लेकर पार्क पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मालती मेरी की खिलखिलाहट से सोशल मीडिया गुलजार