शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर राज कुंद्रा के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा कहती हैं, 'पहला ऑटोग्राफ। अभी तक सिर्फ चेक पर लेती थी मैं।" शिल्पा ने इस शानदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, मेरे सदाबहार हीरो (राज कुंद्रा) का पहला ऑटोग्राफ। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे आप पर और मेहर में आपके ईमानदार अभिनय पर बहुत गर्व है। यह फिल्म आपको अपार सफलता दिलाए। एक नई शुरुआत की दहलीज पर, आपको और मेहर की पूरी टीम को आज रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। रब मेहर करे।'
शिल्पा शेट्टी का करियर
शिल्पा को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में देखा गया था, जिसका निर्देशन सोनल जोशी ने किया। शिल्पा अब कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Subhash Ghai: 'मेरे मित्र और गुरु ओशो', शिक्षक दिवस पर सुभाष घई ने ओशो को दी श्रद्धांजलि; लिखा भावुक नोट