दूसरी तस्वीर में शिल्पा शेट्टी, फिल्म के निर्देशक सब्बीर खान और हीरो अभिमन्यु दासानी साथ है। फिल्म निकम्मा एक एक्शन फिल्म है और अपनी पिछली फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता के बाद अभिमन्यु दासानी इस फिल्म में भी कुछ बेहतरीन एक्शन दृश्यों में दिखाई देंगे। फिल्म में शिल्पा शेट्टी का किरदार कहानी को बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर मिलने वाला है। फिल्म निकम्मा की चर्चा अभी हिंदी पट्टी में ज्यादा नहीं हो रही है, लेकिन फिल्म के निर्माताओं को भरोसा है कि शिल्पा शेट्टी के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद इसे काफी फायदा होगा।