फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को जलेबी-रबड़ी उड़ाती नजर आईं फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी, वीडियो देख आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी

Sun, 07 Feb 2021 05:44 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

जब बात फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की हो तो भला शिल्पा शेट्टी को कौन मात दे सकता है। लेकिन फिजिकल फिटनेस का खास ख्याल रखने वाली शिल्पा खाने पीने की भी बड़ी शौकीन हैं। संडे को उन्होंने एक स्वादिष्ट मिठाई खाते हुए वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिटनेस गुरू शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को मीठा बेहद पसंद है। कई वीडियो में वो इसका खुलासा भी कर चुकी हैं। लेकिन डाइट प्लान को ध्यान में रखते हुए कई बार उनकी मीठा खाने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती। इसलिए वे वीकेंड पर रविवार को स्वीट डिश खाती दिख जाती हैं। आज उन्होंने जलेबी और गुड़ की रबड़ी का स्वाद चखा।

विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं ‘आज संडे है, काफी दिनों से नहीं किया है और मेरे फ्रेंड ने मुझे भेजी है जलेबी, लच्छा रबड़ी और गुड़ की रबड़ी। मुझे नहीं मालूम कि दोनों में क्या फर्क है। लेकिन टेस्ट करके देखते हैं।’ इसके बाद वह काफी उत्साहित होकर जलेबी के साथ लच्छा रबड़ी और गुड़ रबड़ी दोनों का स्वाद चखती हैं। कहती हैं ‘माइंड ब्लोइंग’। इसके बाद खुश होकर बोलती हैं ‘संडे बिंज गायज’।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी के चेहरे की हंसी बता रही थी कि रबड़ी खाकर वह कितनी खुश हैं। बता दें कि इससे पहले भी वे इस तरह के वीडियोज शेयर करती रही हैं जिसमें खाने पीने का जिक्र हो। उन्हें रबड़ी और जलेबी बेहद पसंद है। इसके वीडियो भी पहले शेयर चुकी हैं। इसके अलावा शिल्पा साउथ इंडियन खाने की बहुत शौकीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इस पर्सनल चैनल के जरिए वे फैंस के साथ नए नए व्यंजनों की रेसिपी शेयर करती रहती हैं। वे फिटनेस के साथ ऑर्गेनिक फूड पर भी जोर देती हैं। इसलिए अपने बगीचे में खुद सब्जी उगाती हैं। शिल्पा कई बार अपने बगीचे में उगाई गई सब्जी और फल के वीडियो शेयर कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वे अपने बच्चों को भी इसमें शामिल कर लेती हैं। पति राज कुंद्रा भी उनका खूब साथ देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें