शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं ‘आज संडे है, काफी दिनों से नहीं किया है और मेरे फ्रेंड ने मुझे भेजी है जलेबी, लच्छा रबड़ी और गुड़ की रबड़ी। मुझे नहीं मालूम कि दोनों में क्या फर्क है। लेकिन टेस्ट करके देखते हैं।’ इसके बाद वह काफी उत्साहित होकर जलेबी के साथ लच्छा रबड़ी और गुड़ रबड़ी दोनों का स्वाद चखती हैं। कहती हैं ‘माइंड ब्लोइंग’। इसके बाद खुश होकर बोलती हैं ‘संडे बिंज गायज’।