फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे संग मुंबई से निकली शिल्पा शेट्टी

Tue, 09 Jul 2013 10:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों स्पॉट फिक्सिंग में पति राज कुंद्रा का नाम आने के बाद से शिल्पा शेट्टी बहुत टेंशन में चल रही हैं। आए दिन मीडिया में आने वाली सुर्खियों से परेशान शिल्पा ने फिलहाल अपना डेरा इंग्लैंड में जमा लिया है।
विज्ञापन


वह पति और बेटे के साथ मुंबई से निकल गई हैं। हालांकि शिल्पा और उनके नजदीकी मित्रों का कहना है कि वह कुंद्रा के साथ वहां छट्टियां मनाने के लिए गई हैं, लेकिन सच यह है कि वहां उनके पति का कारोबार भी है।

सूत्रों का कहना है कि शिल्पा आईपीएल सट्टेबाजी में पति से हुई पूछताछ के बाद लोगों के जवाब देते-देते थक गई थीं। ऐसे में जैसे ही पुलिस से थोड़ी राहत उनके परिवार को मिली, वह इंग्लैंड निकल गईं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिल्पा ट्विटर पर लगातार सक्रिय रहती हैं, लेकिन वहां भी होने वाली टिप्पणियों ने उन्हें ब्रेक लेने को मजबूर कर दिया। 22 जून के बाद से वह ट्विटर पर भी नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में अगर वह सिर्फ छुट्टियां मनाने की बात भी कर रही हैं तो कोई कैसे विश्वास करेगा?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें