फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों के बीच शिल्पा शेट्टी ने साझा की पिता के साथ तस्वीर, 85वीं बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं अभिनेत्री

Mon, 22 Dec 2025 09:20 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty Father Birth Anniversary: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम इन दिनों विवादों में छाया हुआ है। इसी बीच सोमवार को अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने दिवंगत पिता की 85वीं जयंती के मौके पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया। इस खास दिन पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पिता-बेटी के बीच का गहरा रिश्ता साफ झलकता है। इन तस्वीरों ने न सिर्फ शिल्पा की निजी भावनाओं को सामने रखा, बल्कि उनके परिवार की एकजुटता और प्यार की झलक भी दिखाई।
विज्ञापन


शिल्पा ने पिता के साथ साझा की तस्वीरें 
शिल्पा द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उनके पिता के साथ बिताए गए खास पल कैद हैं। एक तस्वीर में उनके पिता अपने नाती वियान के साथ नजर आते हैं, जो परिवार के तीन पीढ़ियों के रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाती है। इसके अलावा एक ग्रुप फोटो में शिल्पा और उनकी बहन शमिता शेट्टी अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए शिल्पा ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि वह उम्मीद करती हैं कि पिता जहां भी हों, वहां अपनी पसंदीदा ड्रिंक के साथ इस दिन का जश्न मना रहे होंगे।




शिल्पा के पिता का निधन
शिल्पा और शमिता के पिता का निधन अक्टूबर 2016 में दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। उनके जाने के बाद भी शिल्पा अक्सर उन्हें याद करती रही हैं और खास मौकों पर अपने जज्बात सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती हैं। पिता के प्रति उनका यह प्यार और सम्मान फैंस के दिलों को भी छू गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss Telugu 9: कौन हैं कल्याण पडाला? जो बने सबसे छोटी उम्र के बिग बॉस विजेता, पहन चुके हैं सेना की वर्दी

शिल्पा ने राज कुंद्रा से की थी शादी
अगर शिल्पा शेट्टी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। इसके बाद 2012 में उनके घर बेटे वियान का जन्म हुआ, जबकि 2020 में सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा ने परिवार में खुशियां बढ़ाईं। शिल्पा अक्सर अपने बच्चों और परिवार के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

विवादों में है शिल्पा और राज का नाम 
हाल के समय में शिल्पा शेट्टी का नाम कुछ विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहा। एक कथित करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी मामले में नाम सामने आने के बाद अभिनेत्री ने खुलकर अपनी बात रखी। शिल्पा ने साफ कहा कि जिस कंपनी से उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उसमें उनकी भूमिका केवल पेशेवर एंडोर्समेंट तक सीमित थी और उनका कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज या फैसलों से कोई लेना-देना नहीं था।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके परिवार ने उस कंपनी को बड़ी रकम कर्ज के रूप में दी थी, जो अब तक वापस नहीं मिली है। शिल्पा के अनुसार, इतने वर्षों बाद उनके नाम को इस तरह किसी मामले में घसीटना न सिर्फ गलत है बल्कि कानून के सिद्धांतों के भी खिलाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें