राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से कहा कि वह सीधे गोवा पहुंचे। गोवा पहुंचने पर शिल्पा बिल्कुल चौंक गईं।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह चुपके से गोवा में मनाई। खास बात यह है कि राज ने शिल्पा को भनक भी नहीं लगने दी कि वे शादी की सालगिरह गोवा में मनाने जा रहे हैं।
अचानक राज ने शिल्पा से कहा कि वे गोवा जाने की तैयारियां करें, तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। चूंकि इस बार मैरिज एनिवर्सरी मजेदार तरीके से मनाने की कोई योजना नहीं थी, इसलिए शिल्पा ने समझा था कि अब की घर में ही छोटा सा जश्न मनाया जाएगा।
लेकिन राज ने जब उन्हें बताया कि गोवा का एक बीच ही बुक करवा दिया है, तो वे बहुत खुश हो गईं। शिल्पा और राज अपने बेटे विआन के साथ गुरुवार को ही गोवा चले गए थे। बता दें कि शिल्पा और राज कुंद्रा का विवाह 22 नवंबर 2009 को हुआ था। तब से लेकर अब तक दोनों सफल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।