फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस के बाद पहली बार बिना फेस मास्क के दिखे राज कुंद्रा, तस्वीरें आईं सामने

Sun, 05 Mar 2023 05:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक पार्टी से बाहर निकलते हुए राज को बिना फेस मास्क पहने स्पॉट किया गया। काले रंग की ओवरसाइज शर्ट और ब्रीजी पैंट वह काफी स्टाइलिश लग रहे थे। 
विज्ञापन
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का साल 2021 में पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में नाम आने के बाद से ही वह सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आते हैं। इस केस मेें उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद अक्सर उन्हें पैपराजी से बचने के लिए फेस मास्क लगाए देखा जाता था। कई बार मास्क के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Shweta Bachchan: श्वेता बच्चन ने बताया क्यों लड़कियों पर सख्ती करना है जरूरी, कहा- यह दुनिया महिलाओं के लिए...
सोशल मीडिया पर दी थी सफाई
हालांकि, उन्हें हाल ही में एक पार्टी से बाहर निकलते हुए बिना फेस मास्क पहने स्पॉट किया गया। काले रंग की ओवरसाइज शर्ट और ब्रीजी पैंट पहने राज काफी स्टाइलिश लग रहे थे। येलो सनग्लासेस उनके लुक को कंपलीट कर रहे थे। लंबे समय के बाद यह पहला मौका था जब पैपराजी से बिना बचे उन्हें देखा गया। बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में राज शुरू से खुद को बेकसूर बताते आए हैं। पिछले साल उन्होंने एक  सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan: पहली बार ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा, कार्तिक या गिल आखिर किसकी तरफ था इशारा?
जमानत पर बाहर हैं राज
इस पोस्ट में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए राज ने लिखा था, “आर्थर रोड (जेल) से रिहा हुए आज एक साल हो गए। यह समय की बात है न्याय जरूर मिलेगा! सच्चाई जल्द ही सामने आएगी! शुभचिंतकों को धन्यवाद और ट्रोल्स को बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मुझे मजबूत बनाया।'' गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में राज कुंद्रा को मामले में राहत दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे सहित चार अन्य लोगों को मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें