बोले- 'करुणा अगर स्टंट है, तो..'
राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'हम कितनी अजीब दुनिया में रहते हैं, जब कोई किसी की जान बचाने के लिए अपना एक हिस्सा देने का फैसला करता है, तो उसे पीआर स्टंट कहकर मजाक उड़ाया जाता है। अगर करुणा एक स्टंट है, तो दुनिया इसे और ज्यादा देखे। अगर मानवता एक रणनीति है, तो ज्यादा लोग इसे अपनाएं'।
प्रेम बांटने का दिया सुझाव
आगे लिखा है, 'मैं मीडिया या ट्रोल्स द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोपों से परिभाषित नहीं होता। मेरा अतीत मेरे वर्तमान विकल्पों को रद्द नहीं करता और मेरे वर्तमान इरादे आपके संदेह से मापने के लिए नहीं हैं। दूसरों की आलोचना कम करो, प्यारा ज्यादा करो। हो सकता है कि तुम भी किसी की जान बचा सको'।