फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में शिल्पा के पति पर लगा धमकाने का आरोप

Sat, 20 May 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। 24 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में ठाणे की अदालत ने उन्हें और तीन अन्य को शपथपत्र देने को कहा है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि शिल्पा और उनके पति पर एक निर्यात कंपनी के मालिक रवि भलोटिया ने 24 करोड़ रूपये के धोखे का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ लीगल नोटिस भिजवाया था। इसके बाद हाल ही में शिल्पा और राज ने कपड़ा मालिक के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भिजवाया था।

कोर्ट ने इन पांचों लोगों से कहा है कि वो शपथपत्र में लिख कर दें कि कंपनी के मालिक को कभी नहीं धमकाएंगे। कंपनी के मालिक रवि भलोटिया के वकील ने आरोप लगाया है राज कुंद्रा ने उनके क्लाइंट को कोर्ट के अंदर धमकाया है। वकील के अनुसार कुंद्रा ने सुनवाई शुरु होने से पहले रवि भलोटिया से कहा कि वह उनसे 100 करोड़ रुपये वसूल लेंगे। राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और बाकी तीन लोग वहां अपनी अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें