राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में उन्होंने दीपिका पादुकोण की भी तस्वीर लगाई है और उन्हें स्पेशल मेंशन भी किया है। वीडियो राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की कई यादें बयां कर रहा है। इस वीडियो में कई पिक्चर्स नजर आ रही हैं। जो राज और शिल्पा की जिंदगी का खास हिस्सा हैं।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने कहा, 'मेरे पार्टनर हमने वास्तव में हाल ही में कुछ उतार-चढ़ाव देखे हैं। मुझ पर आपके विश्वास और भरोसे के लिए शुक्रिया। आप मेरी जिब्राल्टर की चट्टान हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं और बेहतर यादें बनाने के लिए आपको विश करता हूं मेरी एंजेल शिल्पा शेट्टी हैप्पी बर्थडे यम्मी मम्मी..मेरी कुकी।'
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दिख रही एक तस्वीर में दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच में खड़ी हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि तीनों ने किसी पार्टी में मस्ती करते हुए यह फोटो ली। राज कुंद्रा ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- हमारे बीच कोई भी नहीं आ सकता है। यहां तक कि दीपू भी नहीं।
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया