फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिल्पा के लिए यह क्या कह गए उनके बेटे

Sat, 22 Apr 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी के साथ दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बेटा वियान एक क्यूट स्टार किड है। वियान को कई मौकों पर अपने पैरेंट्स के साथ देखा जाता रहता है। हाल ही में वियान का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।
विज्ञापन


इस वीडियो को खुद राज कुंद्रा ने शेयर किया है। जिसमें वियान ने अपनी मम्मी शिल्पा शेट्टी को बेवकूफ घोषित कर दिया है।  इस वीडियो में वियान अपनी मम्मी से कह रहे है कि उनकी सबसे पंसदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण है।

बता दें यह वीडियो तब बनाया गया जब वियान अपने परिवार के साथ घुमने बहार आए हुए थे। जहां वियान को दीपिका पादुकोण का एक होर्डिंग दिखाई दिया। जिसे देखते ही वियान ने मम्मी शिल्पा से कहा कि यह मेरी पंसदीदा अभिनेत्री है।
विज्ञापन


जब शिल्पा ने वियान से अपने बारे में पूछा तो वियान ने सीधे सीधे शिल्पा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मेरी मम्मी बुद्धु है। बाद में राज कुंद्रा ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 'मेरे बेटे ने सारे राज खोल दिए'।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2009 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी हुई थी। फिलहाल शिल्पा शेट्टी डांस पर आधारित एक रियलिटी शो को जज कर रही है। 
    My son let the cat out the bag @deepikapadukone 😊😊 sorry @theshilpashetty I don't know who told Viaan 😜 but it's my love for ALL Mangaloreans 😉 A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on Apr 20, 2017 at 11:05pm PDT


ये भी पढ़े-  सोनू निगम के अजान विवाद पर आया कंगना का बयान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें