अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा 66वें कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह यहां भारत के सात अलग क्षेत्रों की पोशाकें पहनकर शिरकत करेंगी। शर्लिन यहां सात अलग-अलग तरह की पोशाकों की नुमाइश करती हुई दिखेंगी।
इस समारोह में उनकी फिल्म 'कामसूत्र 3डी' की दूसरी झलकियां जारी की जाएंगी। शर्लिन, निर्देशक रूपेश पॉल और प्रबंध निर्माता मितेश कुमार पटेल के साथ नई झलकी जारी करेंगी।
शर्लिन ने कहा कि "भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के अवसर पर कान में मैं पहला कदम रखूंगी जो काफी अद्भुत अनुभव होगा।"
उन्होंने कहा, "मैं इस प्रतिष्ठित महोत्सव में फिल्म के प्रचार लिए भारत के विभिन्न अवतारों में दिखने के लिए बेकरार हूं।"
शर्लिन कान में सात दिन तक शिरकत करेंगी जहां वह पहले दिन केरल, दूसरे दिन राजस्थान, उसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, कश्मीर, असम और पश्चिम बंगाल की पारम्परिक पोशाकों में नजर आएंगी।