फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shekhar Suman: कंगना-अध्य्यन के ब्रेकअप पर शेखर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- कभी इस रिश्ते के खिलाफ नहीं था

Wed, 17 May 2023 12:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना और एक्टर अध्य्यन सुमन के बीच राज द मिस्ट्री कंटिन्यूज की शूटिंग वक्त नजदीकी बढ़ी थी। इस फिल्म के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे।
विज्ञापन
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार शेखर सुमन ने अपने बेटे अध्य्यन और कंगना रणौत के रिलेशनशिप पर कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया है कि वह अपने बेटे के रिश्ते के खिलाफ नहीं थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शेखर ने इस मुद्द पर खुलकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन

Major: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की 'मेजर' की जमकर तारीफ, अदिवि शेष ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं नजदीकियां
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना और एक्टर अध्य्यन के बीच राज द मिस्ट्री कंटिन्यूज की शूटिंग वक्त नजदीकी बढ़ी थी। इस फिल्म के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका था। ब्रेकअप के बाद दोनों ही कलाकारों ने एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाए थे। 

अध्य्यन सुमन और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर ने किया खुलासा
अब कई साल के बाद शेखर सुमन ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए साक्षात्कार में यह स्वीकार किया कि उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में सबकुछ पता था। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि तब उन्होंने इस मुद्दे पर इसलिए चुप्पी साध रखी थी, क्योंकि वह चाहते थे कि उनका बेटा अपनी लड़ाई खुद लड़े। इस बातचीत मे शेखर ने कहा, ''कोई भी शख्स नहीं चाहता कि उसका पहला रिश्ता टूटे,लेकिन समाज को ड्रामा पसंद है। लोग चाहते थे कि दोनों की राहें अलग हो जाएं। कभी-कभी आपके दोस्त आपको खुश नहीं देखना चाहते हैं।''
Filmy Wrap: SRK ने किया 'डॉन 3' से किनारा और राखी ने आदिल पर लगाया सनसनीखेज आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

'इसमें किसी का दोष नहीं...'
इस रिश्ते के टूटने का दोषी शेखर किसी को भी नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें न तो कंगना की गलती थी और न ही अध्य्यन गलत था। किस्मत में उनका साथ होना नहीं लिखा था। उस रिश्ते को गलत नोट पर नहीं खत्म होना चाहिए था। शेखर ने आगे कहा कि अगर अध्य्यन ने कुछ गलत कहा तो उन्होंने इसके लिए माफी मांगी। अब उनके मन में किसी के लिए भी नाराजगी नहीं है।
Abhay Sinha: इम्पा अध्यक्ष की खरी बात, ‘सरकार भोजपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने में कोई सहायता नहीं करती है’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें