अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहने वाली कंगना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि इस बार वो अपने किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि लोगों के बयानों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
पढ़ें- कास्टिंग काउच पर बोलीं धोनी की Ex गर्लफ्रेंड, 'वो मुझे मैसेज करते थे और जवाब ना देने पर...'
दरअसल कंगना की फिल्म 'सिमरन' का जबरदस्त प्रमोशन होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाई। जिसके बाद उनके दुश्मनों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में शामिल करन जौहर के बाद शेखर सुमन भी शामिल हो गए हैं।
शेखर सुमन ने कंगना की फिल्म 'सिमरन' का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'इतना हंगामा, इतना शोर शराबा…नतीजा? खोदा पहाड़ निकली चुहिया!'
Itna hungama ..itna shor sharaba..nateeja?khoda pahad ..nikli chuhiya!
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) September 17, 2017
बता दें आदित्य पंचोली, ऋतिक रोशन और अजय देवगन की ही तरह शेखर सुमन के बेटे अध्ययन के साथ भी कंगना का रिश्ता रहा है। अध्ययन ने बाद में कंगना से ब्रेकअप की जो वजह बताई थी उसने बॉलीवुड में कई लोगों को हैरानी में डाल दिया था।
दरअसल अध्ययन ने कहा था कि कंगना उनपर जादू टोना करती थी। गौरतलब है कि हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म सिमरन ने तीन दिन में 10.65 करोड़ की कमाई की है।