फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: ‘ट्रिपल इंजन चला रहे…’ शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज; बोले- टैलेंट बेमिसाल है

Sun, 12 Jul 2026 07:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shekhar Suman Comment About Aamir Khan Third Marriage: बीते दिनों आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की। इस शादी को लेकर जहां वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, वहीं अभिनेता शेखर सुमन ने भी मजाकिया अंदाज में आमिर खान पर तंज कसा है।
विज्ञापन
शेखर सुमन ने आमिर खान पर कसा तंज - फोटो : इंस्टाग्राम@ shekhusuman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन अपने नए शो ‘शेखर टुनाइट' के कारण चर्चा में हैं। वह इस शो में सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर सटायर अंदाज में टिप्पणी करते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर अटपटा बयान दे दिया है। जानिए, आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने क्या कहा? 

विज्ञापन


सरकार को आमिर खान से सीखने की सलाह दी
अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ में शेखर सुमन कहते हैं, ‘खासकर नेताओं को आमिर खान से बहुत कुछ सीखना चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि नेता गठबंधन बनाना जानते हैं। लेकिन उन्हें आमिर खान से गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए।’ 
आगे वह कहते हैं, ‘हमारी सरकार डबल इंजन यानी गठबंधन की सरकार को ठीक से नहीं चला पाती और वह (आमिर) अभी ट्रिपल इंजन चला रहे हैं।’ 
थोड़ा रुककर वह कहते हैं, ‘आपने गौरी (आमिर की तीसरी पत्नी), एक मिनट गौर किया होगा।’ फिर आगे वह एक कंपैरिजन करते हुए कहते हैं, ‘उनका टैलेंट बेमिसाल है। वह अनोखे हैं।’  
विज्ञापन


 


 

विज्ञापन

गौरी स्प्रैट और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की तुलना ट्रेन के सफर से की 
शेखर सुमन ने आमिर खान की निजी जिंदगी की तुलना ट्रेन के सफर से की, जिसमें इंजन ड्राइवर अलग-अलग स्टेशनों पर लगातार बोगियां जोड़ता और हटाता रहता है, फिर अंत में उन सभी को एक साथ लाता है। शेखर कहते हैं, ‘यह इंजन अभी रुका नहीं है और नई मंजिल की तरफ पटरी पर आसानी से चल रहा है।’ 

कौन है आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?   
गौरी स्प्रैट को आमिर लगभग 25 साल से जानते हैं, वह उनकी अच्छी दोस्त रही हैं। दोनों ने लगभग 18 महीनों तक डेट किया और इसके बाद अपना रिश्ता जगजाहिर किया। गौरी, आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी से भी जुड़ी हुई हैं। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बेंगलुरु के नामी सैलून चेन की मालकिन हैं। 
शादी से इतर आमिर खान के करियर फ्रंट की बात करें तो उनके प्रोडक्शन हाउस तले एक फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बन रही है। इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल जैसे चर्चित एक्टर भी नजर आएंगे। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें