शेखर सुमन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 7 दिसंबर 1962 को पटना, बिहार में हुआ। शेखर सुमन ने एक एंकर के तौर पर लेकिन जब भी वह बड़े पर्दे पर आए, तो छा गए। उन्होंने हमेशा ही एक अभिनेता के रूप में सभी का दिल जीता। आइए जानते हैं उनके दिलचस्प किस्से।
पहली फिल्म थी उत्सव
शेखर ने शशि कपूर द्वारा निर्मित और गिरीश कर्नाड द्वारा निर्देशित फिल्म उत्सव से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रेखा के साथ शेखर के कई इंटीमेट सीन दिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान शेखर ने कहा था कि रेखा उत्सव फिल्म के सेट पर कोई भी शिकायर नहीं करती थीं। उन्होंने इस फिल्म में कई इंटीमेट सीन शूट किए, लेकिन रेखा को कभी दिक्कत नहीं हुई। इस फिल्म में शेखर के अलावा शशि कपूर, अमजद खान, अनुपम खेर और नीना गुप्ता थीं। उन्होंने मानव हत्या, नाचे मयूरी, संसार, अनुभव, त्रिदेव, पति परमेश्वर और रणभूमि सहित लगभग 35 फिल्मों में काम किया है।
टेलीविजन पर भी किया काम
उन्होंने 1984 में वाह जनाब से टेलीविजन पर शुरुआत की जिसमें उन्होंने किरण जुनेजा के साथ अभिनय किया । उनके टेलीविजन करियर में देख भाई देख, रिपोर्टर, कभी इधर कभी उधर, छोटे बाबू , अंदाज, अमर प्रेम, विलायती बाबू, मूवर्स एन शेकर्स, सिंपली शेखर और कैरी ऑन शेखर जैसे शो शामिल हैं। इसके बाद शेखर ने फरवरी 2006 तक स्टार वन पर फिल्म दीवाने, द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो की मेजबानी की। इसके अलावा भी शेखर ने कई टीवी शोज किए हैं
बेटे को खोने का है दुख
शेखर और उनकी पत्नी को 11 साल के बेटे आयुष की मौत से बड़ा झटका लगा था। शेखर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बेटे आयुष के गुजर जाने के बाद उनका भगवान से विश्वास उठ गया था। उन्होंने यह भी बताया था कि बच्चे की मृत्यु होने के बाद उन्होंने अपने घर के मंदिर को बंद कर दिया था और भगवान की सभी तरह की मूर्तियों को फेंक दिया था।
हीरामंडी में आए थे नजर
शेखर सुमन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी में जुल्फिकार की भूमिका निभाई है। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब इसका दूसरा भाग हीरामंडी 2 भी आएगा। इस सीरीज में शेखर सुमन के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल मेहता और ताहा शाह बदुशा ने अभिनय किया है। यह सीरीज 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी साथ ही इसको आलोचकों से भी मिली-जुली समीक्षा मिली थी।