माइक्रोड्रामा को अभी पहचान बनाना बाकी है
शेखर कपूर ने बताया कि वह पिछले दो साल से अपनी आने वाली फिल्म 'मासूम 2: ए न्यू जेनरेशन' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। लेकिन इसे माइक्रोड्रामा फॉर्मैट में नहीं ढाला जा सकता। अपनी पोस्ट में 'मासूम' का पोस्टर लगाते हुए उन्होंने कहा कि माइक्रोड्रामा को अभी अपनी पहचान बनानी है। क्या यह बिजनेस का एक शानदार आइडिया है? हां। क्या इससे बेहतरीन कहानियां सामने आएंगी? यह तो वक्त ही बताएगा।
'मासूम 2: ए न्यू जेनरेशन' में नजर आएगी ऐसी कास्ट
'मासूम 2: ए न्यू जेनरेशन' शेखर कपूर की ‘मासूम’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है। यह फिल्म शबाना और नसीरुद्दीन को फिर से एक साथ लाएगी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और नित्या मेनन भी हैं और साथ ही यह शेखर और उनकी एक्स-वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी कपूर की भी थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी।