शेखर कपूर ने इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में हासिल की बड़ी उपलब्धि
- फोटो : एक्स shekharkapur
अपने लंबे और शानदार करियर के अनुभव के साथ, शेखर कपूर सिनेमा के प्रति अपने गहरे प्यार और अनोखी नजर को इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में बिखेरने वाले हैं। वह वहां पर अपनी प्रतिभा के जरिए लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।
इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल के जूरी अध्यक्ष और शिक्षक बने शेखर
शेखर कपूर इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में जूरी के अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही शेखर इस्तांबुल के एक बड़े फिल्म स्कूल में पढ़ाएंगे, जहां वह नए फिल्म निर्माताओं को कहानी कहने, निर्देशन और रचनात्मकता के गुर सिखाएंगे।
शेखर कपूर का एक्स पर पोस्ट
शेखर कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बोर्डिंग पास की टिकट का फोटो लगाया और लिखा, ''एक नए रोमांच की ओर.. इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष और फिल्म स्कूल में अध्यापन। अच्छा.. शिकायत तो नहीं कर सकता, है न? .. हमेशा कुछ रोमांचक होता है.. शायद एक नई शुरुआत?''
यह भी पढ़ें:
DeepVeer: दुआ के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे दीपिका-रणवीर सिंह, करोड़ों के आशियाने की पहली झलक आई सामने
बेहतरीन फिल्मों का किया है निर्देशन
'एलिजाबेथ', 'मिसेज इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर अब इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरेंगे। उनकी यह भूमिका उनके योगदान का सम्मान है, जो फेस्टिवल में एक वैश्विक दृष्टिकोण लाएगी। वह जल्द ही 'मासूम 2' का निर्देशन भी करेंगे।
यह भी पढ़ें:
Haunted 3D Sequel: विक्रम भट्ट ने की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' की घोषणा, जानिए रिलीज डेट