'बिग बॉस 13' से सुर्खियों में आईं शहनाज गिल कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शहनाज जहां भी जाती हैं वहां छा जाती हैं। इतना ही नहीं, शहनाज की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, उनकी मासूमियत हर बार लोगों का दिल जीत लेती है। बीते दिनों, शहनाज अपने एक इवेंट के सिलसिले में दुबई गई थीं, जहां से अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन अब शहनाज ने अपने दुबई ट्रिप का एक व्लॉग यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें शहनाज की सादगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया।