शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर धरम जी के साथ कई शानदार पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही शत्रुघ्न ने अपने पहले हीरो को याद करते हुए लिखा, 'मैं अपने प्यारे धरम जी को, जो मेरे पहले हीरो और सचमुच जनता के हीरो थे, बहुत प्यार और स्नेह के साथ बड़े भाई की तरह याद करता हूं। आपके जाने से हमारे दिल में एक बहुत बड़ा खालीपन छूट गया, जिसे कभी कोई भर नहीं सकता। आप सच में अपूरणीय हैं। आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। धरम जी अमर रहें।'
धर्मेंद्र का निधन
बॉलीवुड के 'ही-मैन' के नाम से मशहूर महान एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को निधन हो गया। उनके निधन के बाद हर एक उनका फैन, दोसत और परिवार के सदस्य उन्हें याद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आप जो दिल तोड़कर गए, उसे समेट रही हूं..’, धर्मेंद्र के बर्थडे पर भावुक हुईं हेमा; बोलीं- तुम हमेशा साथ रहोगे....