फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shatrughan Sinha: सोनाक्षी की शादी में लव-कुश के शरीक न होने पर शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया, बोले- वे अभी..

Wed, 11 Dec 2024 03:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shatrughan Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल जून में जहीर इकबाल से शादी रचाई। उनकी शादी में भाई लव और कुश नजर नहीं आए। इस पर अब सोना के पिता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा-सोनाक्षी-जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादी रही। सोना और जहीर ने इस साल जून में एक निजी समारोह में रजिस्टर मैरिज की। इस शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई विवाह समारोह में नजर नहीं आए। लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगाईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए लव और कुश इस शादी के खिलाफ हैं, इसलिए शादी समारोह में नहीं आने का फैसला किया। अब, शत्रुघ्न सिन्हा ने बिटिया की शादी में बेटों की अनुपस्थिति पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

सिन्हा फैमिली - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों बेटों पर कही ये बात
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटों लव और कुश को लेकर कहा कि वे अभी इतने परिपक्व नहीं हैं, वे इंसान हैं। अभिनेता ने रेट्रो लहरें से बातचीत में यह बात कही। हालांकि, उन्होंने इस बात पर कोई भी टिप्पणी करने से पूरी तरह परहेज किया कि लव और कुश शादी में शामिल क्यों नहीं हुए। शत्रुघ्न सिन्हा ने माना कि लव सिन्हा और कुश सिन्हा सिर्फ इंसान हैं और शायद अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं हुए हैं। 

सिन्हा फैमिली - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- शायद उनकी भी यही प्रतिक्रिया होती
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अनुभव पर विचार करते हुए आगे कहा कि अगर वे उनकी उम्र के होते तो शायद उनकी भी प्रतिक्रिया ऐसी ही होती। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परिपक्वता, सीनियरिटी और अनुभव व्यक्ति की प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, यही वजह है कि उनकी प्रतिक्रिया उनके बेटों की तरह नहीं रही। 
Dhanush: अपने दूसरे हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए तैयार धनुष, सिडनी स्वीनी के साथ अभिनय करेंगे अभिनेता

शत्रुघ्न सिन्हा- सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी के फैसले के साथ हैं अभिनेता
शत्रुघ्न सिन्हा से जब पूछा गया कि क्या वे अपनी बेटी के अंतर-धार्मिक विवाह के फैसले का समर्थन करते हैं? इस पर उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वे पूरा समर्थन करेंगे। साथ ही कहा कि ऐसा न करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'यह उनकी जिंदगी और उनकी शादी है और अगर वे एक-दूसरे को लेकर आश्वस्त हैं, खुश हैं तो किसी के पास इसका विरोध करने की कोई वजह नहीं'।
Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य की शादी के बाद सामंथा ने शेयर की मिडवीक मोटिवेशन पोस्ट, लिखा- दूर भागो...
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के पल को बताया खूबसूरत
अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि एक अभिभावक के रूप में अपनी बेटी का समर्थन करना उनका कर्तव्य है। हमेशा उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाई है। आगे भी निभाते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तीकरण की सभी बातों के बीच सोनाक्षी के लिए अपने साथी का चुनाव करना गलत नहीं था। खासकर तब, जब उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उनका फैसला पूरी तरह से परिपक्व है। शत्रुघ्न ने सोनाक्षी और जहीर की शादी पर अपनी खुशी भी जाहिर की और कहा कि उन्होंने शादी की पार्टी एंजॉय की। लोगों से मिले, उनका अभिवादन किया। इससे खुशी मिली। पूरा माहौल बहुत खूबसूरत था।
Saira Banu Heath Update: निमोनिया से उबरीं सायरा बानो, अब फिजियोथेरेपी करवाएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें