फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी होने वाली है शत्रुघ्न सिन्हा की डॉक्यूमेंट्री; रजनीकांत से लेकर सलमान खान तक, नजर आएंगे ये कलाकार

Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shatrughan Sinha Documentary: शत्रुघ्न सिन्हा की डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही रिलीज होगी। इस डॉक्यूमेंट्री में साउथ और बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज एक्टर-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन और करियर पर बनी एक बड़ी डॉक्यूमेंट्री अब पूरी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर एडिटर संचारी दास इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं। दास को एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की एडिटिंग के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


पूरी हुई शूटिंग
बिना नाम वाली इस डॉक्यूमेंट्री को फिल्ममेकर शशि रंजन डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पहले 'द रोशन्स' बनाई थी। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, बड़े पैमाने पर ऐतिहासिक रिसर्च के बाद लगभग 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।

सलमान खान - फोटो : X @salmankhan
ये कलाकार हैं शामिल
यह प्रोजेक्ट एक बड़े पैन-इंडिया नॉन-फिक्शन फीचर के तौर पर बनाया जा रहा है, जो सिनेमा और राजनीति में सिन्हा के सफर को दिखाएगा। डॉक्यूमेंट्री में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री और पब्लिक लाइफ की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
खबरों के मुताबिक, इस लिस्ट में रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहन बाबू, सलमान खान, आमिर खान और अनिल कपूर शामिल हैं।

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
दमदार नेगेटिव रोल के लिए मशहूर अभिनेता
यह डॉक्यूमेंट्री हिंदी सिनेमा में शत्रुघ्न सिन्हा के आगे बढ़ने की कहानी दिखाएगी, जिसकी शुरुआत एक ऐसे एक्टर के तौर पर हुई जो दमदार नेगेटिव रोल निभाने के लिए जाने जाते थे। फिल्म एंड टेलीविन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र सिन्हा ने 1969 में स्क्रीन पर डेब्यू किया था।
बाद में वे हिंदी सिनेमा के सबसे पहचाने जाने वाले एंटी-हीरो में से एक बन गए।
विज्ञापन

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न सिन्हा का करियर
उन्होंने फिल्म 'प्रेम पुजारी' से अपने करियर की शुरुआत की। 1976 में सुभाष घई की 'कालीचरण' के साथ उनके करियर ने एक और बड़ा मोड़ लिया, जिसने उन्हें एक लीडिंग एक्शन स्टार में बदल दिया।
इसके बाद सिन्हा कई बड़ी फिल्मों में नजर आए, जिनमें 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'काला पत्थर' और 'नसीब' शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें