फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर ने मलाइका और करण जौहर के कमेंट का दिया मजेदार जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?

Thu, 30 Oct 2025 07:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shashi Tharoor Witty Reply: हाल ही में करण जौहर और मलाइका अरोड़ा ने एक रियलिटी शो ‘पिच टू गेट रिच' में शशि थरूर पर एक कमेंट कर दिया। जिसका जवाब अलग ही अंदाज में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। 
 
विज्ञापन
शशि थरूर, मलाइका अरोड़ा और करण जाैहर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर का ध्यान शाे ‘पिच टू गेट रिच' में मलाइका अरोड़ा और करण जौहर की कही बात पर गया। यह बात राजनेता शशि थरूर ने कनेक्ट है। शशि थरूर ने भी खुद पर हुईं टिप्पणी को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने करण और मलाइका को एक जरूरी सलाह दी है। 

एक प्रतियोगी को शशि थरूर जैसा बताया

विज्ञापन

रियलिटी शो 'पिच टू गेट रिच' के हालिया एपिसोड में एक प्रतियोगी ने जजों को हैरान कर दिया। दरअसल, उनकी शक्ल कांग्रेस सांसद शशि थरूर से मिलती-जुलती लगी। करण जौहर ने प्रतियोगी से पूछा, ‘क्या कभी किसी ने आपको बताया है कि आप शशि थरूर जैसे दिखते और बोलते हो?’ इस बात पर प्रतियोगी हंसने लगे। आगे मलाइका ने भी इस बात पर हामी भरी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और शशि थरूर तक पहुंच गया।  

शशि थरूर ने करण को दिया जवाब 
वायरल वीडियो  पर शशि थरूर ने जवाब दिया है। वह लिखते हैं, ‘मैं करण जौहर और मलाइका अरोड़ा से कहना चाहूंगा कि आपको लोगों को मुझसे मिले हुए बहुत समय हो गया है।’ साथ ही वह शो का वायरल वीडियो भी शेयर करते हैं।’ 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें