प्रसून जोशी को बोर्ड की कमान
गीतकार-लेखक प्रसून जोशी इसके पहले भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के अध्यक्ष थे। मगर अब उन्हें बोर्ड में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब प्रसार भारती बोर्ड का नेतृत्व करेंगे। जोशी पहले ही मनोरंजन के क्षेत्र में काफी योगदान दे चुके हैं। उन्हें बधाई देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में श्री प्रसून जोशी जी की नियुक्ति पर मेरी हार्दिक बधाई। प्रसून जी एक रचनात्मक व्यक्ति हैं। जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा के क्षेत्र में विश्व स्तर पर सराहा जाता है, फिर भी उनका दिल स्पष्ट रूप से भारत के लिए धड़कता है।'
क्या है सीबीएफसी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन एक संस्था है जो प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। यह फिल्मों को प्रदर्शन के लिए प्रमाणिक करती है। इसके साथ ही बोर्ड फिल्मों को 'U', 'UA', 'A' और 'S' जैसी रेटिंग्स देने का काम करती है। जिससे दर्शकों की आयु और फिल्म के कंटेंट की पुष्टि होती है।