शाहरुख खान से पंगा लेने का एक भी मौका सलमान खान छोड़ना नहीं चाहते। यही वजह है कि अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' से सलमान भी जुड़ गए हैं।
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख की यश चोपड़ा निर्देशित आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' के बीच इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर जंग है।
अपनी फिल्म को दूसरे की फिल्म से बेहतर बताने के लिए दोनों एक मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी मौके ने सलमान को शाहरुख से पंगा लेने का एक मौका और दे दिया है। हाल ही में सलमान ने अजय की फिल्म में एक आइटम सांग किया है सिर्फ यही नहीं सलमान ने अजय को इस बात का भी भरोसा दिलाया है कि उनकी फिल्म के प्रमोशन में वे भी उनकी मदद करेंगे।