फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmila Tagore: 'शादी के बाद लोगों के देखने का नजरिया बदल जाता है', शर्मिला टैगोर ने सुनाई अपनी आपबीती

Wed, 18 Dec 2024 12:30 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शर्मिला टैगोर ने अपने जीवन की खास चीजों को लेकर कुछ बातें साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें बुरी लड़की समझते थे और शादी के बाद लोगों के विचार और बातों में अंतर आया।
विज्ञापन
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अदाकारा शर्मिला टैगोर ने अपने साथ हुई कुछ बातों को साझा किया है। शर्मिला ने कहा कि उन्हें अपने परिवार के बारे में पता होने से आत्मविश्वास था। उन्हें एक बुरी लड़की करार दिया गया क्योंकि वे समाज के अनुरूप नहीं चल रही थीं। उन्होंने कहा कि मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के बाद उनके बारे में धारणा बदल गई और जब उनके बच्चे हुए तो यह पूरी तरह से अलग हो गई। 
विज्ञापन

शर्मिला टैगोर - फोटो : इंस्टाग्राम @sharmilaxtagore
शर्मिला टैगोर ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का सच
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की बात करें तो अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बताया कि जब वे फिल्मों में शामिल हुई, तो सिनेमा में काम करना बहुत बुरा माना जाता था इसलिए शादी के बाद उन्होंने खुद को फिल्मों से अलग कर लिया। उनका अपना एक छोटा सा क्लब था। वे समाज से भी दूर रहते थे, क्योंकि यह बहुत ही आलोचनात्मक था। उन्होंने कहा, "पुरुष अभिनेताओं को स्वीकार किया जाता था, लेकिन महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता था।"

शर्मिला टैगोर - फोटो : इंस्टाग्राम @sharmilaxtagore
अपने काम और परिवार को लेकर बोलीं अभिनेत्री
उन्होंने कहा कि वे अलग तरह के परिवार से आती हैं। मैं जीएन टैगोर की बेटी हूं। मैं जानती हूं कि मैं कौन हूं और मेरे पास आत्मविश्वास भी है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे। मैं पहले भी ऐसी ही थी, जैसी अभी हूं। लोग अपनी सोच के साथ थे, वे अलग तरह से रहते थे, मैं वैसा नहीं करती थी जैसा लोगों को अच्छा लगता था इसलिए मैं बुरी लड़की थी। 
 

Sharmila Tagore Birthday: शर्मिला टैगोर की जिंदगी के 10 अनसुने किस्से, इस फिल्म ने बदली अभिनेत्री की किस्मत

विज्ञापन

शर्मिला टैगोर - फोटो : इंस्टाग्राम @sharmilaxtagore
मैं हर किसी को खुश नहीं कर सकती
शर्मीला टैगोर ने कहा कि वे हर किसी को खुश करने के लिए नहीं बनी हैं। हालांकि, परिवार के समर्थन के कारण उन्हें लोगों की बातों का फर्क पड़ना बंद हो गया। उन्होंने कहा कि जब आपकी शादी हो जाती है तो लोगों का देखने का नजरिया कुछ बदल जाता है। मां बनने के बाद तो लोगों में और भी बदलाव आ जाते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें