फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल में भी होंगे शरमन

Tue, 11 Jun 2013 11:35 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग बसु फिलवक्त किशोर दा पर आधारित फिल्म बनाने में व्यस्त हैं। लेकिन इसके साथ ही साथ वे 'लाइफ इन ए मेट्रो' फिल्म के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


जी हां, खबर है कि अनुराग फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं और इस फिल्म में शरमन जोशी मुख्य किरदारों में से एक होंगे।

शरमन ने खुद इस खबर की पुष्टि की है कि वे मुख्य किरदारों में से एक होंगे। शरमन फिलहाल 'सुपरनानी' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिलहाल अभी अन्य कलाकारों की घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन इस बार अनुराग फिल्म में कुछ नये चेहरों को भी कास्ट करना चाहते हैं।

पुराने 'लाइफ इन ए मेट्रो' में शरमन के अलावा कंगना रानाउत, इरफान खान, कोंकणा सेन, शिल्पा शेट्टी, साइनी अहूजा व केके मेनन ने मुख्य किरदार निभाया था।

फिल्म को खासी लोकप्रियता भी मिली थी। अब देखना यह है कि अनुराग की इस नयी पेशकश को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें