दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके हैं। अपने दमदार अभिनय से वह दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अब वह चर्चा में आ गए हैं। इंडस्ट्री में कुछ लोग अपने नाम नहीं बल्कि अपने काम को लेकर जाने जाते हैं। उन्हीं में एक नाम शरद सक्सेना का भी आता है। शरत ने अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया है। अब हाल ही में, अभिनेता ने इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया है।
इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का किया खुलासा
विलेन के किरदार पर बोले शरत
शरत ने आगे कहा, 'इंडस्ट्री के शुरुआत से लेकर आखिर तक यही हमारा काम था और हमने यह काम लगभग 25-30 सालों तक किया, लेकिन जब मैं इन कामों से थक गया तो मैंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। शरत ने बताया कि वह एक जैसा काम करके थक गए थे और अच्छा काम करना चाहते थे। अच्छी बात यह रही कि किस्मत ने उनका साथ नहीं छोड़ा और बॉलीवुड से ब्रेक लेते ही उन्हें साउथ में काम मिलना शुरू हो गया।'
आउटसाइडर जैसा हुआ व्यवहार
पिछले दिनों शरत सक्सेना ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से अलग करते हुए कहा कि हम फिल्म उद्योग के एक अलग हिस्से में हैं। यह फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा भाग है, जिसके बारे में दुनिया जानती नहीं है। हम लोग सिर्फ फिल्मों की शूटिंग के दौरान मिलते हैं और जैसे ही शूटिंग खत्म होती है तो हम चले जाते हैं। हमारा रिश्ता बस इतना ही है।