फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Yadav Death: शरद यादव के निधन पर पूरा सिनेमा जगत गमगीन, निरहुआ से लेकर इन सितारों ने जताया शोक

Fri, 13 Jan 2023 12:18 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात निधन हो गया। उनकी बेटी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। वे 75 साल के थे।
विज्ञापन
शरद यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक गलियारों से एक दुखद खबर सामने आ रही है। देश के एक कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। शरद यादव के निधन की जानकारी उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। शरद यादव ने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का निधन गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ। ऐसे में देश के बड़े-बड़े राजनेताओं से लेकर हिंदी सिनेमा की मशहूर हस्तियों तक सभी शरद यादव के निधन पर शोक जता रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ हिंदुस्तानी
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ हिंदुस्तानी उर्फ दिनेश लाल निरहुआ ने शरद यादव के स्वर्गवास पर दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ने ट्विटर हैंडल पर लिखा 'पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी के निधन की खबर सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान प्रदान करें। ओम शांति।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें