फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली के पीछे है इस स्टार की आवाज, करण जौहर जानकर रह गए थे हैरान

Fri, 28 Apr 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
बाहुबली 2
विज्ञापन
बाहुबली के किरदार को हिंदी दर्शको के लिए सहज बनाने वाले अभिनेता का नाम शरद केलकर है। बता दें कि तेलुगू फिल्म की हिंदी डबिंग में बाहुबली के किरदार को अपनी आवाज शरद केलकर ने दी है।
विज्ञापन


शरद बताते है कि उनके फैंस को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने बाहुबली के किरदार की डबिंग की है। उन्होंने बताया कि 'मैं टीवी पर कई साल से काम कर रहा हूं।

काफी लोग मुझे बोलते भी थे कि आपकी आवाज बहुत अच्छी है, डबिंग क्यों नहीं करते। एक डबिंग कंपनी है, जो बहुत सारी हॉलीवुड फिल्म की डबिंग करती हैं और उसका नाम ही ‘डबिंग’ है। मैंने वहां से डबिंग के गुर सीखे। मैं पेशेवर तरीके से डबिंग नहीं कर रहा था, लेकिन वहां से शुरुआत हुई'।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Film Review: पहले भाग से ज्यादा दमदार है बाहुबली-2 की कहानी


उन्होंने कहा कि,'मैंने इस सीरीज की दोनों फिल्मों की डबिंग की है, लेकिन जब मैं लोगों को बताता हूं कि मैंने फिल्म में बाहुबली को आवाज दी है तो वे चौंक जाते हैं।

उन्हें यकीन ही नहीं होता। मैं करण जौहर को बहुत पहले से जानता हूं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मैंने फिल्म में डबिंग की है, तो वह हैरान हो गए'।

शरद ने राजामौली के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया कि,'मैं राजामौली जैसे निर्देशक के साथ काम करने के मौके को गंवाना नहीं चाहता था। उनके साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं। वह हमेशा नए विषयों पर काम करते हैं'।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  दर्शकों के साथ बैठकर बाहुबली 2 देखेंगे फिल्म मेकर एसएस राजामौली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें