फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद कपूर: कैसी है अभिनेता की तबीयत? दोस्त ने दी जानकारी; डॉक्टर ने दी इस चीज से दूर रहने की सलाह

Fri, 20 Nov 2026 11:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शरद कपूर डिप्रेशन में चल गए थे। उनका लोगों से मिलना-जुलना लगभग बंद हो गया था।
  • हाल ही में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उनको मदद की पेशकश की है।
  • शरद कपूर को आर्थिक तंगी और अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जोश' और 'जय हो' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दो साल पहले उनके पैर में चोट लग गई थी, तब से वह तनाव और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में शाहरुख खान, सलमान खान, सोनू सूद और अन्य मशहूर हस्तियों ने उनसे संपर्क कर मदद की पेशकश की है। अब आखिरकार उनका इलाज शुरू हो गया है। उनके प्रवक्ता ने उनकी सेहत पर अपडेट दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

कैसी है शरद कपूर की तबीयत?
एक नए वीडियो में शरद कपूर की दोस्त और प्रवक्ता हेमा चौधरी ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'शरद के सभी ब्लड टेस्ट शुरू हो गए हैं। कुछ रिपोर्ट आज आ गई हैं जबकि बाकी कल या परसों तक आ जाएंगी। इसके आधार पर डॉक्टर आगे का जरूरी इलाज तय करेंगे। इलाज शुरू भी हो चुका है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सख्त सलाह दी है।'

शरद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkapoor13official
फोन से दूर रहने की सलाह
हेमा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में मीडिया का ध्यान और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों व फैंस के संदेशों की वजह से अभिनेता पर काफी दबाव आ गया था। उन्होंने बताया कि शरद पिछले लगभग दो वर्षों से लोगों से मेल-जोल से दूर रहे हैं, इसलिए उन्हें इतने ज्यादा ध्यान (अटेंशन) की आदत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि शरद का फोन अभी बंद है और उनके (हेमा के) पास है। इलाज और रिकवरी के लिए अभिनेता को कम से कम एक हफ्ते तक फोन कॉल न लेने की सलाह दी गई है।

आइसोलेशन में रहेंगे शरद कपूर
हेमा ने बताया कि हर समय फोन पर लगे रहने से उनकी मानसिक सेहत पर और बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए उन्हें फोन कॉल और लोगों से बातचीत से ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा 'यह एक तरह का बेड रेस्ट और आइसोलेशन है। क्योंकि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो उनका मानसिक संतुलन और बिगड़ सकता है।'
विज्ञापन

शरद कपूर की दोस्त और प्रवक्ता हेमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों से मिलना-जुलना हुआ था बंद
  • उन्होंने फैंस को शरद की सेहत के बारे में अपडेट देते रहने का वादा भी किया। 
  • अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है और उनकी इस स्थिति के असल कारण का अभी तक पता नहीं चला है। 
  • हालांकि अभिनेता ने पहले बताया था कि वह दो साल से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और काफी हद तक लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया था। 
  • बताया जाता है कि इसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी और अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें