फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZNMD: शंकर महादेवन ने बताई 'सेनोरिटा' गाने के पीछे की मजेदार कहानी, बोले- 'अभय देओल जब सिर्फ रिहर्सल...'

Wed, 15 Jul 2026 12:36 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zindagi Na Milegi Dobara: फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को रिलीज हुए पूरे 15 साल हो चुके हैं। मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने फिल्म के सुपरहिट गाने 'सेनोरीटा' से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा साझा किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
शंकर महादेवन और फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
आज बुधवार को रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की रिलीज को पूरे 15 साल हो गए हैं। संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने इसके प्रसिद्ध गाने 'सेनोरीटा' को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे 'सेनोरीटा' गाने के निर्माण के दौरान घबराए हुए अभिनेता अभय देओल से यह गाना गवाया था।
विज्ञापन

2 of 6
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
'सेनोरीटा' को लेकर दिलचस्प खुलासा
शंकर महादेवन ने बताया कि 'सेनोरीटा' गाना फिल्म की कहानी के हिसाब से तैयार किया जाना था। कहानी में तीन दोस्त (ऋतिक, फरहान और अभय) थोड़े नशे में स्पेन के एक गांव से गुजर रहे होते हैं। वहां बज रहे स्पेनिश संगीत को सुनकर वे भी झूमने लगते हैं और स्पेनिश धुन में भारतीय स्टाइल का तड़का लगाते हैं।

जब संगीतकार जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने इस गाने पर काम शुरू किया, तो उन्हें लगा कि यह गाना बहुत बड़ा हिट साबित हो सकता है। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस गाने के लिए 'सेनोरीटा' शब्द का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' - फोटो : सोशल मीडिया
घवराए हुए थे अभय
आईएएनएस के अनुसार, शंकर महादेवन ने सोचा कि क्यों न यह गाना तीनों अभिनेताओं की असली आवाज में ही रिकॉर्ड किया जाए। फरहान अख्तर पहले से ही गाते आए हैं, इसलिए उनके लिए यह आसान था। ऋतिक रोशन की आवाज भी बहुत सुरीली थी। लेकिन अभय देओल बिल्कुल नए थे और गाने को लेकर बेहद घबराए हुए थे।

4 of 6
फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' - फोटो : सोशल मीडिया
शंकर महादेवन ने चली चाल
अभय देओल गाना गाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। तब शंकर महादेवन ने उनके साथ एक छोटा सा मजाक किया। उन्होंने अभय से कहा, 'तुम बस स्टूडियो आ जाओ। हम कोई असली रिकॉर्डिंग नहीं कर रहे हैं, यह सिर्फ एक रिहर्सल है। माइक के सामने मजे करो। अगर सब ठीक रहा, तो असली रिकॉर्डिंग किसी और दिन करेंगे।'

अभय मान गए, लेकिन वे फिर भी डरे हुए थे। जब वे रिकॉर्डिंग रूम में गए, तो शंकर महादेवन ने चुपके से रिकॉर्डिंग चालू कर दी। उन्होंने अभय से कहा, 'मैं जो गा रहा हूं, तुम बस मेरे पीछे-पीछे उसे दोहराओ।' जब अभय देओल गाना गाकर बाहर आए, तो शंकर महादेवन ने हंसते हुए कहा, 'हां भाई, गाना रिकॉर्ड हो गया।'
विज्ञापन

5 of 6
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हैरान हुए अभय
अभय हैरान रह गए और उन्होंने शंकर से पूछा, 'अरे सच में? पर मुझे असली रिकॉर्डिंग के लिए कब आना है?' तब शंकर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'रिकॉर्डिंग तो हो चुकी है। अब सीधे फाइनल गाना ही सुनना।' यह सुनकर अभय हैरान भी हुए और बहुत खुश भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' - फोटो : सोशल मीडिया
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की रिलीज के हुए 15 साल
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर और कटरीना कैफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म तीन दोस्तों की स्पेन रोड ट्रिप और उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव की बेहद खूबसूरत कहानी है।

यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: राघव जुयाल संग डेटिंग की अफवाहों पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वह बेहद करीबी और...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें