फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर संघ ने रोकी आलिया और शाहिद की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' की शूटिंग मुंबई के एस्सेल स्टूडियो में चल रही है। लेकिन सोमवार दोपहर को फिल्म निर्माताओं को उस वक़्त परेशानी का सामना करना पड गया जब फिल्म के सेट पर काम करने वाले मजदूर संघ ने देय राशि का भुगतान न करने के कारण फिल्म की शूटिंग रुकवा दी।
विज्ञापन


संघ के महासचिव, गंगेश्वर श्रीवास्तव ने बताया, "फिल्म निर्माताओं को अभी हमारी 7 लाख की रकम देनी बाकी है। जब सोमवार सुबह हमारे कार्यकर्ताओं ने असहयोग आंदोलन चलाया इसके बाद वे 4 लाख रूपये देने के लिए तैयार हो गए।"

विज्ञापन

किया भुगतान का वादा

​इसके बाद यूनियन ने पूरी पेमेंट ना होने तक कार्य करने से इंकार कर दिया। ​श्रीवस्तव ने आगे बताया, "उन्हें इस तरह से पेमेंट रोकने की आदत है उन्होंने हमारी 'बॉम्बे वेलवेट' की पेमेंट भी 'शानदार' की शूटिंग शुरू होने के बाद ही की।"

​वहीं यूनियन के एक सूत्र का कहना है बाद में जब निर्माताओं ने हमारी पेमेंट शाम तक देने के लिए वायदा किया तो शाहिद और आलिया के साथ गाने की शूटिंग शाम को चार बजे शुरू की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें